Thursday, October 22nd, 2026

फिर से सख्ती की राह पर उद्धव सरकार, महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन

मुंबई
 पिछले साल कोरोना महामारी ने देशभर में जमकर कहर बरपाया, जहां हालात इतने बिगड़ गए थे कि रोजाना 90-95 हजार केस आने लगे। हालांकि नए साल में रोजाना के मामले कम हुए। साथ ही दो वैक्सीन को मंजूरी मिली, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। इस बार भी कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा, जहां पर तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने अब नई गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसका पालन करना अनिवार्य है। महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक बढ़ते मामलों को देखते हुए नए निर्देश लाए गए हैं, जो 31 मार्च तक लागू रहेंगे। इसके तहत ड्रामा थिएटर, ऑडोटोरियम में सिर्फ क्षमता से 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही प्राइवेट ऑफिस भी सिर्फ 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुला सकते हैं।

 इस दौरान अगर किसी शख्स ने सही ढंग से मास्क नहीं पहना है तो उसे एंट्री नहीं दी जाएगी। सरकार ने सभी संस्थानों को आने वाले लोगों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। नए मामले तोड़ रहे रिकॉर्ड ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वहां पर 25833 नए केस सामने आए हैं।

 इससे पहले सर्वाधिक केस पिछले साल 11 सितंबर को रिकॉर्ड किए गए, जब पूरे राज्य में 24886 मामले मिले थे। इन नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 23,96,340 हो गई है, जिसमें से 21,75,565 ठीक हुए हैं, जबकि 53,138 की मौत हुई है। मौजूदा वक्त में पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां अब तक 4,55,016 मामले सामने आए हैं, जिसमें 8,161 की मौत हुई है। बात राजधानी मुंबई की करें तो वहां पिछले 24 घंटे में 2877 मरीज मिले। 

 

#महाराष्ट्र में कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय